Categories: Uncategorized

सुरक्षा कर्मियों की पहचान के लिए विशेष उपाय अपनाए जाय-जुडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को एक न्यूज वार्ता में जूडिशियल कॉउन्सिल के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने कहा, पहलगाम कश्मीर में हुए कायराना हमले की जितनी निंदा की जाएं, उतनी कम है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने इस हमले को अंजाम दिया। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा घातक आतंकी हमला है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल भेज कर अग्निहोत्री नें लिखा। पहलगाम के बैसरन में निर्दोष भारतीयों और विदेशियों की हत्या को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है, क्योंकि 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादी सैन्य पोशाक में थे। हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर यह सबसे बड़ा हमला है। यह मुद्दा बहुत गंभीर प्रकृति का है, आपसे अनुरोध है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के वह इलाके जहाँ से घुसपेठ संभव है वहां की सुरक्षा बढ़ाई जाए , पुलिस बलों और खुफिया तंत्र को सतर्कता बरतने और इन क्षेत्रों में अधिक कर्मियों को तैनात करने की ज्यादा आवश्यकता है। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों कि पहचान के लिए विशेष उपाय अपनाए जाएं। संजीव चौहान सदस्य मानवाधिकार जूडिशियल कॉउन्सिल ने कहा कि
निर्दोष लोगों की हुई मौत बेहद दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अमानवीय है, सरकार को कठोर कार्रवाई के साथ साथ कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा , न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ और आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट खड़ा है। सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाए और सहानुभूति के साथ समस्त परिजनों को इस गहरे दुःख को सहन करने हेतु ईश्वर शक्ति प्रदान करे उनके परिजनों को साहस दें।

Karan Pandey

Recent Posts

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

23 minutes ago

UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…

29 minutes ago

8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…

38 minutes ago

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

5 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

8 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

8 hours ago