विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी ने कई बूथों का किया निरीक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह द्वारा विधानसभा सदर क्षेत्र के अंतर्गत मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 73 से 83 तक स्थित डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ तथा बूथ संख्या 103 से 109 तक स्थित राजकीय बुनाई विद्यालय, सहादतपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत अपर जिलाधिकारी द्वारा SIR (Special intensive Revision) से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बूथों पर उपस्थित बीएलओ, तहसीलदार सदर एवं अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी ने सभी को SIR कार्य को सफलतापूर्वक, सुगमता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए तथा अपात्र नामों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

20 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

20 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

20 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

20 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

21 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago