महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर 24 अप्रैल को प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत में एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में वे लोग भी शामिल हो सकेंगे, जिनके पास अभी तक वोटर आईडी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है।
कैंप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनको मतदाता पहचान पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। कैंप के माध्यम से, महराजगंज जनपद का कोई भी नागरिक जिसका मतदाता पहचान पत्र किसी कारण नहीं बन पाया है, अपना वोटर कार्ड बनवा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा यह कैंप उन फर्स्ट टाइम वोटर के लिए भी एक अवसर है जिन्होंने मतदाता सूची में नाम न होने के कारण अभी तक अपने वोटिंग अधिकार का उपयोग नहीं किया है। इस कैंप में उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें वोटिंग की महत्ता के विषय में अवगत कराया कराया जाएगा।महराजगंज के प्रत्येक ऐसे नागरिक जिनका मतदाता पहचान पत्र अभी तक नही बन पाया है उनसे अनुरोध है कि वे इस अवसर का उपयोग करें और अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए इस कैंप में शामिल हों। इस सामाजिक उपक्रम के माध्यम से महराजगंज को वोटिंग प्रतिशत में उत्तर प्रदेश के नंबर वन बनाने में सहायता मिलेगी।
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…
यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…
21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…