बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चला विशेष जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री की मंशा एवं महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में, जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौली में “बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थी-विद्यार्थिनियों को बाल विवाह से होने वाली शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह एक गैर कानूनी कृत्य है, जिसके लिए सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 लागू किया है। इस अधिनियम के तहत बाल विवाह करवाने, कराने या इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए दंड का प्रावधान है।
बच्चों को यह भी बताया गया कि संविधान के अनुसार विवाह की न्यूनतम आयु लड़की के लिए 18 वर्ष और लड़के के लिए 21 वर्ष निर्धारित है। यदि उनके आसपास कहीं भी बाल विवाह की घटना देखने या सुनने को मिले तो वे तत्काल 1098, 1090 या 181 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है। बच्चों को प्रेरित किया गया कि उनका एक छोटा सा प्रयास किसी बालिका या बालक के भविष्य को अंधकारमय होने से बचा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago