सपा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने का ज्ञापन सौंपा

टमाटर लेकर पहुंचे समाजवादी कार्यकर्त्ता

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी बारिश के बीच टमाटर की टोकरी हाथ में लेकर सड़क पर उतरे नारेबाजी और प्रर्दशन करते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट l सभी ने महंगाई और मणिपुर हिंसा के दोषियों को फांसी देने समेत नौ सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति को संबोधित सीआरओ को सौंपा l समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया l सभी ने टमाटर,गैस,सिलेंडर,डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध किया l निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने बताया कि जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से महंगाई चरम सीमा पर है 200 रुपया किलो टमाटर हो गया है l टमाटर को लेकर हम लोग आए थे भेंट करने साथ ही हम लोगो को यह मांग है को जो मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी हुई है l उसको लेकर मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर वहा राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए l ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रहे किसी के साथ अन्याय न हो देश में महिलाओं के साथ दरिंदगी हो रही है जिसपे भारतीय जनता पार्टी रोक नही लगा पा रही है l मणिपुर हिंसा के आरोपियों को फांसी देने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने समेत नौ सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित सीआरओ अवधेश कुमार मिश्रा को सौंपा गया l इस दौरान अन्नू गुप्ता,रिंकू सिंह,राजित राम,अरुण यादव,सुधीर कुमार,रितेश,मकसूद अली,विशाल यादव,विद्या राम,सुरेंद्र यादव,धनीराम यादव समेत अन्य मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

21 minutes ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

22 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

22 minutes ago

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

1 hour ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

1 hour ago