मृतक के परिजनों की मांगो को लेकर सपाइयो ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को सैकड़ो की संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने आमजनमानस के साथ सपा नेता विजय रावत एवं जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में, मोहन सेतु के निर्माण,कटान एवं मृतक के परिजनों की मांगो को लेकर परसिया देवार से पद यात्रा कर बरहज तहसील पहुँचकर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पद यात्रा कर पीपे के पूल से गिरकर मृतक धरमू प्रसाद की माँ एवं पिता भी तहसील परिसर पहुँचे।
इस दौरान संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि यदि जल्द मोहन सेतु का निर्माण नहीं हुआ एवं परसिया देवार के कटान को रोकने का उपाय नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की परसिया देवार में नदी के कटान से सैकड़ो एकड़ खेती योग्य भूमि नदी में विलीन हो चुकी है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस लिए प्रशासन कटान रोकने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए।
जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव एवं छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा की पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार एवं अभियंता की लापरवाही के कारण पीपे के पुल से गिरकर धरमू प्रसाद की मौत हो गई, प्रशासन तत्काल इसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। 48 घंटे बाद भी मृतक का शव प्रशासन बरामद नहीं कर पाया है मृतक के शव को तत्काल ढूढ़ने के लिए प्रशासन उचित व्यवस्था करें।
इस दौरान दुष्यंत, विकास, अमित प्रधान, प्रवीण, दुर्गेश, सुशील, सुरेश चौरसिया, दिनेश, रणविजय सिंह, पवन सिंह वीरेंद्र यादव राम आशीष महातम यादव,रामसुखी निषाद चंद्रबली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

60 minutes ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

2 hours ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

3 hours ago

गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी बंटी राजभर गिरफ्तार, बरहज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

4 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…

4 hours ago

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 14 वाहन सीज, अभियान से मचा हड़कंप

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago