बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा): समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बरहज तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार द्विवेदी को विभिन्न समस्याओं से संबंधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार विरोधी नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर की अध्यक्षता और उपजिलाध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता तहसील पर एकत्रित हुए। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं को उठाया गया:
सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने इस दौरान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार में बरहज विधानसभा की सम्मानित जनता को ठगा गया है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जनता न्याय के लिए कहां जाए?”
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। चौधरी ने आगे कहा कि “केवल विकास का दम्भ भरने वाली योगी सरकार के शासन में नौजवान, किसान, मजदूर सभी महंगाई और बेरोजगारी का शिकार हो रहे हैं। जनता अब सत्ता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है।”
सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे सभी समाजवादी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, गेना लाल यादव, अनिल गोस्वामी, पवन तिवारी, गोपी यादव, राजन मिश्र, रामकिशोर चौहान, अमरजीत यादव, रामभवन यादव, राजेंद्र प्रधान, मंजनाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
एक ही जगह 6 घंटे में दो हादसे, पहले श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी फिर…
समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…
फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…
फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…
40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…