किसानों व संग्रहालय की भूमि को बचाने को लेकर सपा धरना प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी संग्रहालय परिसर की जमीन को बचाने और किसानों की मांगो को लेकर सोमवार को सपा ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बताते चलें कि जिलामुख्यालय पर निर्मित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी संग्रहालय परिसर मे बन रहे पर्यटन कार्यालय के निर्माण को स्थायी तौर पर रोकने और परिसर की जमीन को संग्रहालय के नाम दर्ज करने तथा जनपद के किसानो को उनकी जमीनो का मार्केट रेट से चार गुना मुआवजा देने,महाल मंझरिया के पास घाघरा पर पीपा पुल बनाने,प्रदेश मे बढ रहे चोरी ,डकैती ,हत्या,बलात्कार जैसे अपराधो को रोकने सहित अन्य मांगों को लेकर,समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलामुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। जिले पर सुबह 11बजे हजारों की संख्या मे सपा कार्यकर्ता निकट सुभाष चौक शहीद रामचंद्र विद्यार्थी संग्रहालय परिसर मे इकट्ठे हुए और वहां से जुलूस की शक्ल मे कार्यकर्ता नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जुलूस धरने के रूप मे परिवर्तित हो गया। इस अवसर पर सपा नेताओ ने कहा कि देवरिया बाईपास ,कपरवार से मेहरौना तक सडक के चौडीकरण करने ,नवलपुर बाईपास के निर्माण मे सैकडों गावों की जमीने निकल रही हैं किन्तु प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा नही दिया जा रहा है, जबकि मार्केट रेट से चार गुना मुआवजा देने का नियम है । नेताओ ने नियमानुसार चारगुना मु आवजा देने की मांग शासन से की । जिला मुख्यालय पर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी संग्रहालय की जमीन पर आपत्तिजनक रूप से पर्यटन विभाग का कार्यालय बन रहा है इसे स्थायी रूप से रोका जाना चाहिए और परिसर की जमीन को संग्रहालय के नाम दर्ज किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नही किया गया तो संघर्ष लम्बा होगा । इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश को अपराध एवं आतंक प्रदेश बनाकर रख दिया है।इसमें किसान नौजवान, मजदूर, एवं पिछड़े दलित व अल्पसंख्यक जनमानस को बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार को इनकी कोई फिक्र नहीं है। आज किसानों की भूमि व रामचन्द्र विद्यार्थी के संग्रहालय को बचाने के लिए हजारों समाजवादी नेता व कार्यकर्ता किसानों के साथ धरने पर बैठे हैं और इनका अधिकार दिलाकर रहेंगे। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, स्वामीनाथ यादव, खोखासिंह,जिलामहासचिव मंजूर हसन, रामप्रवेश यादव पू अध्यक्ष जिलापंचायत,हृदयनारायण जायसवाल, राधेश्याम यादव, गेॅदालाल यादव, उद्भवनारायण सिंह, छेदीलाल, अब्बास अली,रामविलास प्रजापति, पृथ्वीनाथ प्रजापति,आजमशेख,बीरेन्द्र चौधरी,अवधेश यादव, वीरेन्द्र गुप्त, ज्वाला प्रसाद प्रजापति,बाबूलाल, गब्बूलाल विश्वकर्मा, गोपीयादव,पिन्टूसिंह,रामखेदू यादव, पारस यादव, धर्मबीर गुप्ता, गजानन्द विश्वकर्मा, लक्ष्मण निषाद, जावेद अन्सारी, सुक्खू प्रसाद, सुनैना कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद गोड, राजेन्द्र गोड राम अधार यादव,अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष जैनुल अहमद अंसारी, मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष रियाज अंसारी आदि ने हिस्सा लिया ।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

20 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

22 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

22 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago