मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। ओंकार अंध केईवीके सोसायटी घाटकोपर, मुंबई की ओर से अंध महिला-पुरुषों के लिए 36वां दीपावली सप्रेम उपहार कार्यक्रम घाटकोपर पूर्व पंतनगर के अरुणकुमार वैद्य मैदान में आयोजित किया गया। हर साल की तरह इस साल भी संस्था के सक्रिय सदस्य देवरे पाटील और धर्मेश गिरी की पहल से दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद 3500 अंध महिला-पुरुषों को ओंकार अंध केईवीके सोसायटी की ओर से फराल, किराना, मिठाई आदि के साथ खाद्य सामग्री के उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नम्रमुनी महाराज, पूर्व सांसद मनोज कोटक, विधायक पराग शाह, विकासक सुंदर भाई शाह, चंद्रकांत घोघरी, और संस्था के प्रमुख पदाधिकारी देवरे पाटील, धर्मेश गिरी, नितिन शाह, विपुल मेहता आदि के हाथों से उपहार वितरित किए गए। इस दौरान सभी उपस्थित जरूरतमंदों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। इस दीपावली उपहार कार्यक्रम से राज्य भर के कोकण, विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र और मुंबई के 3500 अंध भाइयों-बहनों और विधवा महिलाओं को लाभ मिला है। राज्य भर के विभिन्न स्थानों से आये हुआ अंध व्यक्तियों को दीपावली उपहार वितरण किए जा रहे हैं और गुजरात में भी ओंकार अंध केईवीके सोसायटी की ओर से उपहार वितरित किए जाता हैं, ऐसा आयोजक देवरे पाटील और धर्मेश गिरी ने बताया। इस वितरण कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता और सदस्यों ने कड़ी मेहनत की। इस उपक्रम को सफल बनाने के लिए ओंकार अंध केईवीके सोसायटी के सदस्य अशोक टी. देवरे पाटील, धर्मेश गिरी, प्रविण भाऊ तन्ना, विपुल भाई मेहता (फोटोग्राफर), कमलेश भाई ठोसानी (कैटरर), डॉ. अनिल सेमवाल, निरुपा नितिन शाह, सचिन रूपारेल, विपुल के. पारेख, भावेश गिरी और अन्य सहयोगियों ने मेहनत करके इस दीपावली उपहार कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम मे राज्य भर से आए अंध भाई-बहनों के लिए घाटकोपर स्टेशन से अरुण कुमार वैद्य मैदान तक आने-जाने के लिए रिक्शा की व्यवस्था की गई थी।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…