सपा नेता ने यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर कीया प्रदर्शन

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त-विजय

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आए दिन हो रही दिन दहाड़े हत्याओं व ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर बरहज तहसील रोड पर सांकेतिक प्रदर्शन किया, इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर हैं और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं ऐसा लगता हैं कि भाजपा सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है, जो चाहे जिसे चाहे जहां मार दे। पुलिस हिरासत मे हत्या हो रही हैं कचहरी, थाने, कोर्ट मे हत्या हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की जनता अपने आप को असुरक्षित मान रही हैं और पुलिस पर से आम जनता का विश्वास उठता जा रहा है, अपराधी कब किस भेष मे आ कर किसकी हत्या कर दे यह किसी को पता नहीं है, जिसका जिता जागता उदाहरण लखनऊ कोर्ट की घटना हैं उन्होंने ने कहा कि इस भाजपा सरकार मे किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र, नौजवान सभी तबका परेशान है। एक ओर किसानों के फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर मजदूरों को काम नहीं मिल रहा और भाजपा सरकार झूठ का विकास व प्रचार कर रही हैं, जिसको प्रदेश और देश की जनता जान चुकी हैं और आने वाले लोक सभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर छात्र, नौजवान, बेरोजगार, किसान, मजदूर, व्यपारी इस झुठी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।इस दौरान ठाकुर ओमकार सिंह, विपिन कुमार, संजय बरनवाल, विकास कुमार, अजित कुमार, सेराज अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

1 hour ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

1 hour ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

3 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago