एसपी ने ठूठीबारी कोतवाली का किया निरीक्षण

पुलिस कप्तान ने होली व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर संबंधित को दिया निर्देश

थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से हो निस्तारण – एसपी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पुलिस की सक्रियता को जांचने के लिए उन्होंने अचानक भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर स्थित ठूठीबारी कोतवाली पहुंचकर परिसर का निरीक्षण किया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी का बारीकी से अवलोकन किया। वही रंगो का पर्व होली व रमजान और जूमे की नवाज को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थानेदार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
रंगो का पर्व होली व रमजान और जूमे की नवाज को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्यव से उन्होंने ठूठीबारी कोतवाली में प्रभारी कोतवाल, समस्त एसआई के साथ मीटिंग कर बार्डर क्षेत्र के गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। एसपी ने उपरोक्त त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाने का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई, साइबर डेस्क व बंदीगृह, भोजनालय सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में हवालात, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधी रजिस्टर की भी जांच की। विशेष रूप से एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रखने और नियमित पैदल गश्त सुनिश्चित करने और थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने के लिए थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह को आदेश दिए। इस दौरान एसओ राघवेन्द्र सिंह, एसएसआई प्रणव ओझा, चौकी इंचार्ज अभय नारायण सिंह, एसआई दिव्य प्रकाश मौर्या, विक्की कुमार दिनेश कुमार अनुराग पाण्डेय, कांस्टेबल अनूप यादव, अंशुम यादव, प्रमोद कुमार सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

26 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

27 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

29 minutes ago

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

1 hour ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

1 hour ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

2 hours ago