भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

मोतिहारी (राष्ट्र की परम्परा)। पताही प्रखंड के बखड़ी बाजार स्थित विधायक आवास पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, मौके पर विधायक लालबाबु प्रसाद गुप्ता ने कहा कि होली का त्यौहर आपसी बैर भाव भूल कर एक दूसरे को रंग, अबीर लगाकर गले लगाने का त्यौहार है। इस त्यौहार में सभी लोग होली के रंग में रंग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश गंगा जमुना तहजीब का देश है। यहां सभी धर्म, समुदाय के लोग आपसी एकता एवं भाईचारा के साथ सभी पर्व त्योहार होली, रामनवमी, दशहरा, ईद, मोहर्रम, क्रिसमस आदि मिलजुल कर मनाते हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष टुनटुन सिंह, मंडल अध्यक्ष अर्चना कुमारी, गांधी यादव, मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, मुकेश साह, संतोष सिंह, अजय साह, संजय प्रसाद, गुड्डू सिंह, मुकेश सिंह, मंत्री नितेश मिश्रा, आदि उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

21 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

23 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago