संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल जिले के परसा ऊर्फ फिदाईपुर के 10 युवाओं को पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने अपने ऑफिस में बुला कर सम्मानित किया। जहां युवाओं ने पुलिसिंग के टिप्स और स्वर्णिम भविष्य के आशीर्वाद प्राप्त किए।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त ने युवाओं को भविष्य में अपने दायित्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और देश की सेवा में समर्पित रहने को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से गांव में अन्य किसी भी तरह की समस्या की भी जानकारी ली और उनके चयन के आखिरी पड़ाव मेडिकल में सफल होने की कामना भी की।
परसा गांव के 10 युवाओं ने एक साथ पुलिस भर्ती परीक्षा के लिखित और शारीरिक परीक्षा में सफल होकर प्रदेश में अपने गांव को दूसरे स्थान पर स्थापित किया है। जिससे गांव और जिले का नाम प्रदेश मानचित्र के क्षितिज पर सुशोभित हुआ है। सम्मानित होने वाले युवाओं में मनोज कुमार यादव, दीपक कुमार, अभिशेष, विपिन यादव, विशाल यादव, अंकित यादव, सौरभ यादव, राजकुमार, सौरभ यादव और विकास यादव शामिल हैं।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा और पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल भी उपस्थित रहे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…