Categories: Uncategorized

सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव हुए सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सपा नेता कमलेश शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष,को सम्मानित किया।
बताते चलें कि सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र पुरैना शुक्ल के समाजवादी पार्टी के युवा नेता कमलेश शुक्ला ने साथियों संग सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव को उनके निजी आवास पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट व रुद्राक्ष का माला पहनाकर सम्मानित किया, तथा अपना बायोडाटा भी सौपा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओ द्वारा जिले भर मे पीडीए जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान करने को लेकर जनता को जागरूक किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के युवा नेता कमलेश शुक्ला द्वारा सोमवार को मुझे सम्मानित किया गया इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ,और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। इस दौरान कमलेश शुक्ला ने कहा कि इसके पहले भी कमलेश शुक्ला ने हरिद्वार में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर बरहज के विकास व पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग रखी गई थी।
वही सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव से उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करते हुए, बरहज विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओ पर बाते की। इस दौरान महेन्द्र यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

3 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

3 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

3 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

4 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

4 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

12 hours ago