सपा मुखिया ने पूर्व सांसद स्व. सुरेंद्र यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

खलीलाबाद में जारी संशय पर विराम लगाते हुए जगत को घोषित किया समर्थित प्रत्याशी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कई संस्मरण भी सुनाए।
उसके बाद उन्होँने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उपस्थित जनसमूह से नगर निकाय चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
इसके पूर्व नगर मध्य में स्थित जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व सांसद पुत्र आलोक यादव सोनू व पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने घण्टे भर के संबोधन उन्होंने पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव को जनप्रिय नेता बताते हुए उन्हे सहज और सरल स्वभाव का इंसान बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे चेहरे कभी-कभी ही पैदा होते हैं।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई को कम करने का वादा कर सरकार बनाने वाली बीजेपी की सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। विकास के कार्य ठप्प पड़े हुए है। बीजेपी के लोग जेब भरने में लगे हुए है इन्हे जनता के सुख-दुख से कोई वास्ता नहीं।
प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना उनकी डिग्री मामले पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई नही हुई। डबल इंजन वाली सरकार निकायों के कचड़े नही साफ कर पाई। विधानसभा चुनाव में पूरा देश जान रहा था कि हमारी यूपी में सरकार बनेगी, हमने कई सीटे भी जीती पर कुछ गलतियों की वजह से हम सत्ता में नही आ सके। यह गलती 2024 के लोकसभा चुनाव में हम नही दोहराएंगे। माहौल को हल्का बनाते हुए कहा कि यहीं पर आकर प्रधानमंत्री बढ़ी गलती सकतें हैं। हमसे भी छोटी गलती हो गई, निकाय चुनाव में टिकट वितरण में गलती हुई जिसे सुधारते हुए हम यह अपील करने आए है कि सभी कार्यकर्ता संगठन की ओर से घोषित उम्मीदवारों को चुनाव में जीत दिलाने का कार्य करें।
सपा प्रमुख ने मंच से सपा उम्मीदवारों की लिस्ट पढ़ते हुए बड़ी जीत दिलाने की अपील की। इसी के साथ उन्होने सपा से निशान प्राप्त प्रत्याशी पवन कुमार छापड़िया पप्पू भईया को सम्मानित करते हुए पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने को कहा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व हजारों लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

3 hours ago

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का पलटवार, राहुल गांधी पर हमला

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…

3 hours ago

WPL 2026 Eliminator Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…

3 hours ago

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

7 hours ago

भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, वीडियो वायरल

1मध्य प्रदेश/भोपाल (राष्ट्र की परम्परा)। भोपाल जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के…

7 hours ago