बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कार्यकर्ताओं में खुशी
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से बहराइच लोकसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रमेश गौतम पर दांव लगाया है। सोमवार को श्री गौतम को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना अन्य प्रत्याशियों की सूची के साथ जारी की गई है,इस सूचना के जारी होते ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर व्याप्त है।
समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को प्रदेश के 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है, जिसमें बहराइच लोकसभा के उम्मीदवार की भी घोषणा की गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में बहराइच 56 लोकसभा सीट से रमेश गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। रमेश गौतम सपा के पूर्व विधायक हैं।
सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामहर्ष यादव ने बताया कि जिले हाईकमान की ओर से रमेश गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। उनके प्रत्याशी घोषित होने से सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष है। वह बहुजन समाज पार्टी से 2007 से 2012 तक विधायक रहें। उन्होंने एमए की शिक्षा ग्रहण की है। उनका मुख्य व्यवसाय कृषि है।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…