BCCI अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली की होगी विदाई

दावेदारों में यह पूर्व खिलाड़ी सबसे आगे

नयी दिल्ली ।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को क्या नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड की ओर से नए अध्यक्ष को लेकर जल्द ही बड़ी घोषणा हो सकती है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को बीसीसीआई का इलेक्शन होगा। इस इलेक्शन में सौरव गांगुली हिस्सा नहीं लेंगे। माना जा रहा है कि बीसीसीआई की ओर से सौरव गांगुली का नाम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन पोस्ट के लिए रखा जाएगा। आईसीसी चेयरमैन पद के लिए भी इसी साल चुनाव होने है। बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर कई नामों की चर्चा तेज है। आपको बता दें कि बीसीसीआई विश्व में सबसे ज्यादा पैसा वाला क्रिकेट बोर्ड है। भारत में जितनी भी क्रिकेट की गतिविधियां होते हैं, वह बीसीसीआई के द्वारा ही कराई जाती है। बीसीसीआई अध्यक्ष का पद काफी ताकतवर माना जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 18 अक्टूबर को बीसीसीआई को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मुंबई में होंगे। 11 और 12 अक्टूबर को नामांकन दाखिल होगा। 14 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। दो से ज्यादा दावेदार रहे तो 18 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे। सौरव गांगुली चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं। वहीं जय शाह अध्यक्ष की रेस में नहीं हैं। ऐसे में बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस के लिए 2 नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है। पहला नाम बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का है। वहीं, दूसरा नाम टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रोजर बिन्नी का है। माना जा रहा है कि नाम की सहमति को लेकर एक बैठक भी हो चुकी है जिसमें बीसीसीआई के कई दिग्गज शामिल थे। 

रोजर बिन्नी इस रेस में सबसे आगे हैं। रोजर बिन्नी 1983 विश्वकप टीम के भी सदस्य रहे हैं जिसमें पहला विश्वकप जीता था। वह कर्नाटक से आते हैं। स्टुअर्ट बिन्नी के पिता है जो टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। राजीव शुक्ला क्रिकेट प्रशासन से काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता भी हैं। हालांकि अनुमान तो इस बात की भी लगाए जा रहे हैं कि जय शाह भी सचिव पद से मुक्त हो सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जय शाह अपने पद पर बरकरार रहेंगे। 

Editor CP pandey

Recent Posts

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

14 minutes ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

11 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

12 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

12 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

12 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

12 hours ago