समाधान दिवस में 182 मामले आए ,जिसमें 12 मामले मौके पर ही निस्तारित
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) । जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नौतनवां तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 182 मामले आये, जिसमें 12 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रता पूर्वक और नियमानुसार वादों को निस्तारित किया जाय । उन्होंने पुलिस व राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय भ्रमण कर मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत मामलों में गंभीरता दिखाते हुए मामलों को जल्द निस्तारित करने हेतु सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसअवसर पर एसडीएम नौतनवां मुकेश कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, एसडीएम न्यायिक अरविंद कुमार व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…