महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना चौक बाजार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई।
थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 02 मामले आए। दोनों में जिलाधिकारी ने पुलिस टीम को भेजकर तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
थानाध्यक्ष चौक बाजार ने बताया कि 01 प्रकरण कम्हरियां कला और एक प्रकरण चौक से संबंधित था। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों का वातावरण इस तरह का बनाएं कि फरियादी निडर होकर अपनी बात थानों में कह सकें।
थाना दिवस में आए 02 प्रकरणों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मामलों के निस्तारण हेतु पुलिस टीम को मौके पर भेज कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इस दौरान एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्य, सीओ निचलौल अनुज सिंह, थानाध्यक्ष चौक बाजार ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…