सुशील गुप्ता का आजाद मैदान मे आमरण उपोषण!
रिपोर्ट : अजय उपाध्याय
मुंबई :(राष्ट्र की परम्परा )कुर्ला एल वार्ड मनपा के सहायक अभियंता से कार्यकारी अभियंता के पर पदोन्नती पाए हुए कार्यकारी अभियंता सचिन बेलदार के भ्रष्टाचार के विरोध में साकीनाका के स्थानिक समाजसेवी सुशील गुप्ता ने आजाद मैदान में आमरण उपोषण शुरू कर दिया है।
सुशील गुप्ता का आरोप है कि नवनियुक्त कार्यकारी अभियंता की मिलीभगत से कुर्ला के साकीनाका क्षेत्र में अवैध निर्माण, और भू-माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। बार-बार शिकायत और स्टॉप वर्क स्पिकिंग नोटीस देने के बावजूद अवैध नवनिर्माणो पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, और उनको सिर्फ कागजी खानापूर्ती कर टेम्परेरीं स्टे के जरिए संरक्षण दिया जा रहा हैं,जिससे एल विभाग मनपा के सभी प्रभागो मे जमकर भ्रष्टाचार हो रहे हैं|
सुशील गुप्ता ने चेतावनी दी है कि जब तक संबंधित अधिकारी सचिन बेलदार को निलंबित नहीं किया जाता हैं और अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक उनका आमरण उपोषण जारी रहेगा।
सूत्रों के अनुसार, इस उपोषण को स्थानीय नागरिक और कई सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
अब आगे मनपा आयुक्त भूषण गागरानी क्या कारवाई करते हैं यह देखना बाकी हैं |
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…