डीएम ऑफिस के सामने समाजसेवी ने आत्मदाह का किया प्रयास, निजी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब खेतासराय क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी समाजसेवी जेपी राठौर ने डीएम ऑफिस के सामने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया और उनकी जान बचा ली।

यह भी पढ़ें – पंजाब जाने के लिए निकला युवक रेलवे ट्रैक पर मिला मृत, सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेपी राठौर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उन्होंने रसूलाबाद स्थित एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में नाबालिग बच्चियों का अवैध गर्भपात कराया जाता है, और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित डॉक्टरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें – ऑनलाइन धोखाधड़ी: ग्रामीण के खाते से उड़ाए 89 हजार रुपये, पुलिस जांच में जुटी

जेपी राठौर ने बताया कि इस मामले में उन्होंने कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित होकर उन्होंने आत्मदाह का कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी मच गई।

Karan Pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

9 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

9 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

9 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

9 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

10 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

10 hours ago