महराजगंज/नौतनवां (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जनपद में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवां थाना पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना नौतनवां पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पिपरहंवा पाट मुड़िला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 15 बोरी तुर्की मकई बरामद की गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बरामद तुर्की मकई नेपाल से अवैध रूप से लाई गई थी। मौके से सुनील कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी वार्ड संख्या-02, हनुमत नगर, पीपीगंज, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 49 वर्ष को हिरासत में लिया गया।
बरामदगी के संबंध में कस्टम अधिनियम की धारा 111 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े – व्हाट्सऐप ट्रेडिंग ग्रुप बना ठगी का हथियार, 2.7 करोड़ का साइबर फ्रॉड उजागर
इस संयुक्त अभियान में थाना नौतनवां से उपनिरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल जितेन्द्र गिरी शामिल रहे, जबकि एसएसबी टीम से उपनिरीक्षक मनोहर लाल, हेड कांस्टेबल मारुतिनन्दन और कांस्टेबल रितेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में तस्करी के खिलाफ सख्त निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…