आशा की ज्योति जलाये रखने से
निराशा और अंधकार मिट जाते हैं,
प्रयास व अभ्यास निरंतर करने से,
सफलता व ख़ुशी दोनो मिल जाते हैं।
इंसान के जीवन में धैर्य व साहस,
उसे सब कुछ हासिल करवा देते हैं,
इसलिए हिम्मत कभी नहीं हारना है,
कठिन समय में धैर्य बनाये रखना है।
इंसान जब अधिक सुखी हो जाते हैं,
उनके अहंकार अधिक बढ़ जाते हैं,
पर दुखी इंसान के धैर्य काम आते हैं,
सुख दुःख इंसान की परीक्षा लेते हैं।
हृदय से अमीर बनें, धनी तो होते ही हैं,
मूर्ति में भले स्वर्ण मुकुट लगा होता है,
किंतु नतमस्तक तो पत्थर की मूर्ति
एवं सीढ़ियों पर ही होना पड़ता है।
जहाँ हम नहीं होते हैं वहाँ हमारे गुण व
दोष ही हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं,
मन-मस्तिष्क दोनो पैराशूट से होते हैं,
जब खोले जाते हैं तो ये काम करते हैं।
लोहे को कोई नहीं नष्ट कर सकता है,
पर उसकी जंग उसे नष्ट कर देती है,
इंसान को कोई नहीं नष्ट कर पाता,
बस उसकी सोच उसे नष्ट करती है।
अनाज़ के दानों, आनन्द के पलों को
आदित्य व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिये,
मुस्कुराते रहने से सेहत ठीक रहती है,
इसलिए सदा मुस्कुराते रहना चाहिये।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…
धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…
कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…
प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…
एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…