दिल्ली से वाराणसी जा रही स्लीपर बस हादसे का शिकार, आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी – 40 यात्री गंभीर रूप से घायल

उन्नाव/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली से वाराणसी जा रही एक निजी एसी स्लीपर बस (नं. BR 28 P 9488) बुधवार देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह दर्दनाक घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के मटरिया हसनगंज (उन्नाव) इलाके में रात करीब 2:30 बजे हुई, जब बस एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवर स्पीडिंग और घने कोहरे को माना जा रहा है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम, पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें – खरीफ के बाद अब रबी की तैयारी—जानिए कैसे करें सफल बुआई, जोताई, खाद व सिंचाई की पूरी जानकारी

प्रत्यक्षदर्शी विजय प्रकाश तिवारी, जो अपने परिवार के साथ बस में सवार थे, ने बताया कि बस शाम छह बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और हादसे के वक्त अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर नीचे पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उन्नाव और लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा।

ये भी पढ़ें – कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू तट बिड़हर घाट पर आस्था का उमड़ा सैलाब, दीपोत्सव में हजारों दीपों से झिलमिलाया घाट

Karan Pandey

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

9 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

9 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

10 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

10 hours ago