स्वर्गीय राज नारायण पाठक की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि

शिक्षा जब बाजार में खडी हो जायेगी तो भारी क्षति हो जायेगी – प्रो. चितरंजनं मिश्र

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षा संस्थान विकास के केन्द्र है, शिक्षा के साथ खिलवाड़ नही करना चाहिये, संस्कार से देश बनता है ।
शिक्षा केन्द्र से प्रयोगशाला समाप्त ह़ो रहे है।
शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने का कार्य स्व राजनारायण पाठक ने किया। उन्हें समाज में निस्वार्थ भाव से याद किया जाएगा और पाठक की प्रतिष्ठा बढ़ाने में प्रतिरोध परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। चुनौती की परम्परा लोकतंत्र के व्यक्तित्व को मजबूत करने की दिशा में किया गया प्रयास होता है।
जो इस भूमि को सुंदर बनाती है। बढ़ावा ज्ञान, जिससे व्यर्थ की चिंता नहीं होती बाद में आदमी जो जिंदगी भर काम करता रहे।
उक्त बातें वर्धा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे प्रोफेसर चितरंजन मिश्र अनंत पीठ आश्रम स्थित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के परिसर में स्वर्गीय राज नारायण पाठक के छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह को संबोधित करते हुए अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्रवर आन्जनेय दास महाराज ने कहा कि स्वर्गीय राज नारायण पाठक के द्वारा किया गया शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रयास है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। स्व राज नारायण पाठक एक सामान्य व्यक्तित्व नहीं थे वह एक मनीषी थे अनंत पीठ आश्रम की पहचान आज शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं स्वर्गीय राज नारायण पाठक के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ ।
समारोह को श्रीचन्द्रजी महाराज विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद यादव ,वीरेंद्र त्रिपाठी ,रामधनी गौड़, उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव पूर्व प्राचार्य बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज, विश्राम शुक्ला ,कृष्ण मुरारी तिवारी ,डा किरन पाठक, डा सिराज अहमद , सुनील पाण्डेय,परशुराम पाण्डेय,विनय मिश्र , अभय पाण्डेय , ने विचार रखे।
अंत में आगत अतिथियों के प्रति प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक ने आभार प्रकट किया।
संचालन बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज के प्राचीन इतिहास के पूर्व प्रोफेसर रहे ओम प्रकाश शुक्ला ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ICC T20 World Cup 2026: CM योगी ने भारत की 61 रन की जीत पर दी बधाई

ICC T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार…

12 minutes ago

चन्द्रदेव का क्षय और अमृत से पुनर्जागरण: शास्त्रीय विवेचन

शास्त्रोक्त चन्द्रदेव कथा – एपिसोड 13 | चन्द्रदेव का तप, क्षय-रोग और अमृत स्नान की…

18 minutes ago

तंबाकू मुक्त भारत: कानून, नीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति की परीक्षा

भारत में तंबाकू पूर्ण निषेध की तात्कालिक आवश्यकता: जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और नैतिकता पर निर्णायक विधायी…

19 minutes ago

16 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन

🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…

20 minutes ago

रसड़ा युवक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा युवक हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ और सख़्त कार्रवाई करते…

53 minutes ago

आज जन्मे दिग्गज: कला से क्रिकेट तक 16 फ़रवरी का सफ़र

16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…

1 hour ago