26 लाख 59 हजार पौधों का हुआ रोपण

वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 के तहत आयोजित हुए वृहद पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम

लोगों में दिखा उत्साह, दिखी जन भागीदारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए चलाई जा रहे वृक्षारोपण जन आंदोलन -2023 में जनपदवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया। अभियान के तहत 22 जुलाई को जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य 26 लाख 59 पौधों का रोपण हुआ।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने छोटी गंडक नदी की तलहटी में स्थित माधोपुर ग्राम समाज पैच-तृतीय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मौलश्री का पौधारोपण किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि जनपद को 31,48,860 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे दो चरणों में पूर्ण किया जाएगा। पहले चरण में आज 26 लाख उनसठ हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। शेष पौधों को 15 अगस्त को रोपित किया जाएगा। पूरे प्रदेश को 35 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित है। पौधा लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वृक्ष की पूजा भी होती है और वे औषधि भी देते है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश के वन क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने पौधों के रखरखाव के लिए जनसहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर लगने वाले पौधों की सुरक्षा भी घर का पौधा समझकर करें। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है।
जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कनकचंपा पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधे हमारा भविष्य है । वृक्षारोपण अभियान जन सहभागिता के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 20 पौधों से अधिक पौधारोपण वाले स्थलों की जियो टैगिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी के साथ ही गांव के लोगो के सहयोग के माध्यम से आज रोपित पौधों को बचाने का कार्य किया जायेगा।

नोडल अधिकारी ने किया वृक्षारोपण


जनपद के नोडल अधिकारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह ने विकास भवन परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार एवं डीडीओ रविशंकर राय मौजूद रहे।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी अभय कुमार सिंह ने रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के साथ ग्राम पंचायत खजुरिया में वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया और गत वर्ष हुए पौधरोपण से बने हरित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक रामपुर कारखाना, विशेष सचिव एवं जिलाधिकारी पौधारोपण भी किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago