शिवनंदन ने हाईस्कूल व रोशनी ने इंटरमीडिएट में किया जिला टॉप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी हुए में शामिल कुल 70 प्रतिशत छात्र सफल हुए। जिसमें में हाई स्कूल की परीक्षा में शिवनंदन चौरसियया तो इंटरमीडिएट में रोशनी ने जिला टॉप किया है।
ज्ञात हो कि बोर्ड परीक्षा के बाद महीनों से परिणाम को जानने के छात्र-छात्राएं काफी उत्सुक थे। जैसे ही दोपहर बाद परिणाम घोषित जारी हुआ तो अपने परिणाम जानने के बाद बच्चे एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया।
हाईस्कूल में खलीलाबाद के कुड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र शिवनन्दन चौरसिया ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटर में श्रीमती शंकर देइ इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया है। रिजल्ट आते ही मेधावियों के घरों में जश्न शुरू हो गए।
कई जगह स्कूलों में भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तो किसी ने आसपास के लोगों के साथ खुशियां मनाई।
हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर मेंहदावल के कृपा शंकर तीसरे स्थान पर रिया कसौधन ने परचम लहराया। वही इंटर में दूसरे स्थान पर पूजा सिंह, तीसरे स्थान पर खुशी वर्मा चौथे स्थान पर प्रियांशु पांचवे स्थान पर रवि प्रसाद है।
मेधावियों को जिलाधिकारी संदीप कुमार और डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बच्चों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अगर किसी बच्चे का अंक कम आया है तो, वे निराश न होये फिर अगली परीक्षा में कठिन परिश्रम व लगन से पढ़ाई करें, सफलता निश्चित ही मिलेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

3 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

3 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

4 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

4 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

5 hours ago