सृष्टि के अनादिकाल से सदाशिव सहज उपासित देवाधिदेव हैं-डॉ.प्रमोद त्रिपाठी

शिक्षा व समाज से जुड़े लोग सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय- माउंट आबू की खलीलाबाद शाखा के तत्वाधान में संचालित आश्रम पर गुरुवार को जनपद के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के प्राचार्य एवं शिक्षाविदों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें आश्रम की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकुंतला दीदी ने डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डी.सी. पाण्डेय, नवनीत मिश्र व इंजी. सुधांशु सिंह को स्मृतिका प्रदान कर सम्मानित किया एवं आश्रम के ब्रह्मकुमार भाई रणविजय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्राचार्य, प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सृष्टि के अनादिकाल से ही सदाशिव मानव समाज से सहज उपासित देवाधिदेव के रूप में पूजित रहे हैंl शक्ति व शिव की समन्वित साधना परंपरा भारतीय समाज की परंपरा रही है। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय ने देवाधिददेव शिव के कल्याणकारी रूप को केंद्र में रखकर मानव मूल्यों की स्थापना, चरित्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव, आडम्बरों से मुक्ति का जो मिशन लिया है। वह सर्वथा स्तुत्य है।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि योग के आदिदेव के रूप में शिव की योगिनी शक्तियों के माध्यम से चिंतन क्रियाओं के लिए आप सब बधाई के पात्र हैं।
विशिष्ट अतिथि इंजी. सुधांशु सिंह ने कहा कि भारतीय समाज में श्रीराम-कृष्ण के आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रसंगों का आज के छात्र-छात्राओं में पुनर्स्थापना की आवश्यकता है।
इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत मिश्र ने कहा कि आज मानव तनाव, कुंठा, उद्विग्नता, द्वेष, ईर्ष्या आदि से शारीरिक, मानसिक व सामाजिक परिस्थितियों में अनेकश: समस्याओं से घिरता जा रहा हैl संस्था ओम शांति का सूत्र वाक्य को स्वीकार कर उससे बचा जा सकता है।
अध्यक्षता करते हुए डॉ. डी.सी. पाण्डेय ने कहा कि समाज के नवनिर्माण में हम अध्यापकों का गुरुतर दायित्व हैl भारत की गुरु परम्परा अत्यंत उद्घात रही हैl किसी ध्येय को लेकर चलने में अनेक कठिनाइयां आती हैl परंतु सहयोग-समर्पण से समस्याओं का निदान संभव हो जाता है। सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ यह मिशन प्रजापिता शिव को अपनी समस्त शक्तियों का भंडार मानता है और यही कारण है कि इस मिशन के लोग जगत के सामाजिक व धार्मिक उत्कर्ष की कामना करते हैंl
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्मकुमार रवि कुमार ने आगत अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आजीवन ब्रह्मचर्य धारण करने वाली ब्रह्मकुमारी रंजना बहन ने प्रसाद एवं उपहार वितरित कियाl
इस अवसर पर प्रमुख रुप से शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, पवन कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे l

Editor CP pandey

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

1 hour ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

1 hour ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

2 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

2 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

2 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

5 hours ago