विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर निकला मौन जुलूस

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जीआईसी में हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 1947 के ऐतिहासिक विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले लाखों व्यक्तियों के सम्मान में सोमवार को एक मौन जुलूस का आयोजन किया गया। मौन जुलूस न्यू कॉलोनी स्थित  पार्क से प्रारंभ होकर जलकल रोड, कोतवाली रोड होते हुए जीआईसी पहुँची, जहाँ विभाजन की त्रासद गाथा को वक्त करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन लोगों द्वारा किया गया। मौन जुलूस में विभाजन की विभीषिका झेलने वाले सिंधी एवं पंजाबियों, उनके वंशज सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
           इस अवसर पर सीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि 1947 में भारतीय उपमहाद्वीप में लोगों का बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ था। लगभग 10 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। साठ लाख से अधिक लोग पश्चिमी पंजाब, सिंध से आये थे। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए और उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। महिलाओं के साथ बर्बरता बरती गई। ऐसे में उन अनाम व्यक्तियों के प्रति भी सम्मान व्यक्त करना हमारा कर्तव्य है, जिन्होंने देश के विभाजन की कीमत चुकाई है।
          विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जीआईसी में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। प्रदर्शनी में विभाजन से जुड़े राष्ट्रीय अभिलेखागार के अभिलेखों का प्रदर्शन किया गया है। विभाजन में अंग्रेजों की भूमिका, मुस्लिम लीग की भूमिका, विभाजन के दौरान अनिश्चित भविष्य की यात्रा करते लोग, तत्कालीन प्रेस का नजरिया, महिलाओं के साथ हुई हिंसा की भयावहता को उकेरते चित्र शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद सरोज एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद,गीता देवी गोविंद सिंह सरदार दीपक, सरदार गुरमीत सिंह, भगत जी सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ…

12 minutes ago

बरहज रेलवे के विस्तार एवं सुदृढ़ व्यवस्था की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)23 फरवरी 2026, सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के तत्वावधान में बरहज…

14 minutes ago

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बलिया के थाना उभांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से…

16 minutes ago

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

4 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

5 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

5 hours ago