Categories: Uncategorized

शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एसडीएम रवि कुमार के कार्यकाल में यह पांचवां मौका है जब दिसंबर महीने के निस्तारण में यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके पहले नवम्बर 2023 ,मई 2024, सितम्बर 2024 , नवंबर 2042 में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसी रणनीति एवं निपुणता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की है। बीते जुलाई महीने में भी जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण रैंकिंग में तहसील सिकंदरपुर की प्रगति अच्छी थी। लेकिन उसे और बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों ने रणनीति बनाकर काम करने का निर्णय लिया। जिसमें शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ उसका फीडबैक लेना शामिल था। एसडीएम रवि कुमार ने बताया की पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच हेतु जांचकर्ता द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त समस्त संदर्भों की निष्पक्ष जांच और पर्यवेक्षण भी किया गया। यही नहीं प्राप्त शिकायतों की जांच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता रहा। जांच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस संदर्भ पुनः जांच के लिए सम्बन्धित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दिया गया। इसी का परिणाम रहा की कोई भी संदर्भ डिफॉल्टर नहीं हुआ और न ही C- श्रेणी में गया। सभी संदर्भों की समय से मार्किंग की गई। वादी का फीडबैक 100 प्रतिशत रहा। सभी प्रकरणों की जिलाधिकारी द्वारा समय समय पर विधिवत मॉनीटरिंग की गई।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

1 hour ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

2 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

4 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

5 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

5 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

5 hours ago