योग नहीं है केवल एक दिन का आचार।
चलो इस विधि को बनाए जीवन का व्यवहार।।
प्रातः जगकर, सूर्य नमस्कार से करें इसे स्वीकार।
स्वच्छता और नियम पालन का मन में हो विचार।।
नियमित हो दिनचर्या, सात्विक हो आहार।
धूम्रपान से दूर रहें, प्रकृति संग रहना बने जीवन का आधार।।
सादा भोजन, पर्याप्त पानी का सेवन, रखेगा रोगों से दूर।
ईश्वर भक्ति और सुरक्षित दिनचर्या
की अवधारणा, है जीवन का नूर।।
आओ प्रण लें, मानेंगे अपने पूर्वजों की बात और सिद्धांत।
अपनी भावी संतति को नैसर्गिक
नियमों से जोड़ें, जो आवश्यक है नितांत।।
सरोज बाला सोनी
कवियत्री
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…
यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…
21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…
जन्मतिथि के आधार पर मूलांक और भाग्यांक निकालकर व्यक्ति के स्वभाव, अवसर और चुनौतियों का…
21 फरवरी 2026 राशिफल – ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव21 फरवरी 2026 राशिफल के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों…