प्रधानमंत्री मोदी से मिले आईएसएस यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। शुक्ला 25 जून से 15 जुलाई तक एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन का हिस्सा रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शुक्ला इसरो अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने हुए थे और प्रधानमंत्री उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले।

मुलाकात के दौरान शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री को बताया कि भारत के गगनयान मिशन को लेकर दुनियाभर में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के बीच काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि एक्सिओम-4 मिशन में उनके कई साथी गगनयान प्रक्षेपण को लेकर चर्चा कर रहे थे और उन्होंने वादा भी लिया कि उन्हें इस ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। शुक्ला ने बताया कि उनके विदेशी साथियों ने गगनयान में यात्रा करने की इच्छा भी जताई।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक की अपनी यात्रा, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण परिस्थितियों में तालमेल बिठाने के अनुभव और कक्षीय प्रयोगशाला में किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों की जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत 40-50 अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम देगा और गगनयान मिशन देश के लिए ऐतिहासिक पड़ाव साबित होगा। उन्होंने शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने भारत के युवाओं और वैज्ञानिकों को नई प्रेरणा दी है।

इस मुलाकात का वीडियो मंगलवार को साझा किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री और शुक्ला के बीच हुई विस्तृत बातचीत और आत्मीय क्षणों को देखा जा सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

8 hours ago