शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को श्रीराम कृष्ण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गढ़िया रंगीन क्षेत्र की 3 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा जिसमें बताया गया है कि ग्राम पंचायत खमरिया के ग्राम प्रधान द्वारा गौशाला का स्थानह चयनित किया गया था जिसके बाद ग्राम प्रधान ने रिश्वत लेकर गौशाला निरस्त करा दिया है,अतः गौशाला बनवाया जाए और ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जाए, गढ़िया रंगीन में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा 15 से 20 किलोमीटर दायरे में कोई भी सरकारी अस्पताल नहीं है क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ता है गढ़िया रंगीन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपलब्ध कराया जाए।
और ग्राम पंचायत सुनौरा रामपुरा की ग्राम प्रधान द्वारा बड़ा घोटाला किया गया है जिसकी जांच कराई जाए।
इस दौरान ठाकुर राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ जिला प्रभारी अनमोल यादव, रामकिशोर यादव, सुरेंद्र सिंह, रघुवीर मौर्य, मनोज कुमार, विवेक, साधु यादव, प्रेमपाल, हाकिम, होशियार, मटरू लाल, रामनिवास, अरविंद व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…