मलाड में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीराम कथा

श्रीरामकथा श्रवण से जीवन सफल होता है

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मलाड पश्चिम के म्हाडा एकता नगर में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा प्रारंभ हुई।12 जनवरी से 20 जनवरी तक यह कथा चलेगी। छत्रपति संभाजीराजे मैदान में चल रहे कथा की शुरुआत शाम 5 से 9 बजे तक चल रही है ,जहां सैकड़ो की संख्या में भक्त मन्त्रमुग्ध होकर कथा का रसपान कर रहें हैं।
काशी से पधारे कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी महाराज ने व्यासपीठ से कहा कि, जब हम किसी को कष्ट नहीं देंगे वही सच्चा रामराज होता है। उन्होंने कहा, व्यासपीठ से कथावाचक के मुख से जो भी शब्द निकल जाए उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, रामकथा आंसुओं, त्याग, समर्पण ,मानवता और प्रेम की कथा है, श्रीरामकथा श्रवण मात्र से मानव जीवन सफल होता है।
कथा में मनोज अवस्थी श्री सती चरित्र एवं शिव विवाह,नारद मोह, मनु सतरूपा को वरदान श्रीराम जन्मोत्सव,बाललीला एवं धनुषभंग श्रीराम विवाह,माता कैकेई के वरदान एवं वन गमन ,केवट प्रसंग, श्री भरत चरित्र,सीता हरण जटायु प्रसंग एवं नवधा भक्ति,सुंदरकांड , लंका विजय एवं श्रीराम राज्याभिषेक आदि प्रसंग अपनी मधुर वाणी से बड़े ही रोचक संगीतमय भाव मे वर्णन करेंगे।
इस कथा के मुख्य पोथी यजमान कलाकांत मिश्रा हैं। संचालन का कामकाज राजीव मिश्रा और अविनाश दिनेश पांडेय मीडिया प्रभारी का कार्य संभाल रहे हैं। इसके अलावा श्री राम कथा में अजीत पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों के सहयोग से दिव्य कथा का आयोजन चल रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिरहोर टोला में मातम, 10 बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता

जयनगर के बिरहोर टोला से 10 बच्चे लापता, 7 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस…

6 minutes ago

वैलेंटाइन वीक 7–14 फरवरी 2026 बनाम भारतीय विकल्प

प्यार, भावनाएँ, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन की वैश्विक आवश्यकता एक समग्र विश्लेषणगोंदिया।…

11 minutes ago

मानव अधिकारों पर आयोग की दो टूक, झोलाछाप और लापरवाह अफसरों पर सख्ती

उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग की आगरा में संगोष्ठी, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ…

19 minutes ago

RTE Online Form 2026: आवेदन तिथि, पात्रता और दस्तावेज

RTE निःशुल्क दाखिला 2026: 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,…

1 hour ago

7 फरवरी का इतिहास: क्रांतिकारी, साहित्यकार और अभिनेता का स्मरण

🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…

2 hours ago

जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानी

इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…

2 hours ago