फागुन महोत्सव पर निकली श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना नवाबगंज के कस्बा नवाबगंज से खाटू श्याम मंदिर रेलवे स्टेशन नानपारा के लिए श्रीखाटू श्याम फागुन महोत्सव के तहत नवाबगंज में चल रहे दो दिवसीय निशान पूजन कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रीशिव शंकर धर्मशाला में प्रसाद का वितरण किया गया।

इसके पूर्व श्रीखाटू श्याम परिवार के लोगो ने श्रीश्याम जी के गगनभेदी नारे के गर्जन से भक्तों को खूब आनंदित किया। पैदल यात्रा के दौरान श्याम भक्तो ने फलों व प्याऊ शुद्ध पेयजल का वितरण किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान उठाये खाटू नरेश के जयकारे लगा रहे थे।

कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम परिवार नवाबगंज ने सहभागिता की। कार्यक्रम के आयोजक श्री खाटू श्याम परिवार नवाबगंज ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छह बजे से निशान यात्रा श्री शिव शंकर धर्मशाला नवाबगंज से श्री हनुमान मंदिर से होकर श्री मंगली नाथ शिव मंदिर होते हुए नानपारा श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे स्टेशन नानपारा तक पैदल यात्रा करके कार्यक्रम का समापन किया गयाl

वहीं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय व चंदेश कुमार एवं एसआई रवीन्द्र कुमार चंद्रा, एसआई जयंत्री प्रसाद, एसआई राघवेन्द्र सिंह, एसआई अयोध्या प्रसाद, एसआई वेदराम यादव, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, हेड कांस्टेबल स्वतंत्र विक्रम सिंह आजाद, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल ओंकार चौधरी सहित पुलिस बल को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी थी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

6 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago