नोटिस जारी होने बाद भी पंचायत सहायक का वही रुतबा बरकरार
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लॉक जैतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत घसा कल्यानपुर में ग्राम पंचायत सहायक वीकेश कुमार को लगातार मौखिक व ग्रुप पर निर्देशित करने के बाद भी इनके द्वारा शासकीय कार्य नहीं किए जा रहे हैं। पंचायत सहायक वीकेश कुमार द्वारा पंचायत भवन भी नियमित रूप से नहीं खोला जा रहा है। 13/09/2023 को खंड विकास अधिकारी ने इनकी कार्यशैली को देखते ही नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत सहायक के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, बाद में खंड विकास अधिकारी ने इनके लिए एक अवसर भी प्रदान किया। लेकिन पंचायत सहायक ने पंचायत भवन का न तो सही ढंग से संचालन किया और न ही इनके द्वारा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ये घोर उद्दंडता व मनमाने तरीके से कार्य करने के आदी है और इनके द्वारा अधिकारियों के आदेशों की खिल्ली उड़ाई जा रही है।
पंचायत सहायक वीकेश कुमार को पहले भी मई 2023 में लगातार अनुपस्थित रहने पर पत्रांक 14/ 18/05/2023 व पत्रांक 17/27/05/2023 को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया, जिसका स्पष्टीकरण इन्होंने अभी तक प्रस्तुत नहीं किया। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न होने की वजह से इनका वेतन भी रोक दिया गया किंतु फिर भी इनके द्वारा स्पष्टीकरण न दिया जाना पंचायत सहायक वीकेश कुमार की हठधर्मिता व उद्दंडता को सिद्ध करता है और ग्रामीणों का यह भी कहना है की पंचायत सहायक अगर कभी कभार पंचायत भवन में बैठते भी है किसी भी सरकारी कार्य को करवाने के लिए मनमाने ढंग से पैसे वसूलते हैं।
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…