रवि किशन के संसदीय क्षेत्र में शुरू हुआ भोजपुरी फिल्म ‘भारत माता की जय’ की शूटिंग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)ब्राइट सन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘भारत माता की जय’ की शूटिंग आज से महादेव की नगरी और रवि किशन के संसदीय क्षेत्र में आज से शुरू हो गई। फिल्म का पहला शॉट आज बाबा गोरखनाथ के आशीर्वाद के साथ लिया गया। यह फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत है, जिस पर सबों की नज़र है। फिल्म का निर्माण बेहद बड़े स्तर पर किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग के मौके पर फिल्म से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।

मशहूर बाहुबली फिल्म अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म देश भक्ति से ओत प्रोत होगी, ये दावा है फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह का है। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘भारत माता की जय’ भोजपुरी सिनेमा को समृद्ध करेगी और दर्शकों को एक स्वस्थ मनोरंजन देगी। इसके लिए हमने बेहद मेहनत की है और आज से सेट पर हम फिर से उसी जोश और एनर्जी के साथ काम शुरू कर चुके हैं, जैसा फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग में हुआ था। सेट पर सभी अपने काम को लेकर संजीदा हैं और हम उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को हमारी मेहनत पसंद आएगी और वे हमारी फिल्म भी पसंद करेंगे, जो बड़े बजट और कड़ी मेहनत से तैयार हो रही है।

वहीं, निर्माता सतीश पोद्दार ने कहा कि फिल्म निर्माण एक कला है और अच्छी फिल्म बनाना मेरा मकसद है। इसलिए हम अपनी फिल्म ‘भारत माता की जय’ के निर्माण में कोई समझौता नहीं कर रहे हैं और कहानी की डिमांड के अनुसार हम फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसके तहत अब हम भोजपुरी को ख्याति और बुलंदियों तक ले जाने वाले अभिनेता और सांसद रवि किशन के संसदीय क्षेत्र में शूट करने वाले हैं। यहाँ का लोकेशन रवि किशन की तरह ही खुशमिजाज और रमणीय है। दर्शकों को यह लोकेशन बेहद पसंद भी आती है। उन्होंने कहा कि बाबा गोरखनाथ की कृपया हमारी फिल्म पर होगी और हम एक अच्छी फिल्म लेकर दर्शकों के समक्ष आने वाले हैं।

आपको बताया दें कि ‘भारत माता की जय’ एक शानदार देशभक्ति फिल्म होने वाली है। निर्माता सतीश पोद्दार है। फिल्म एक्शन, इमोशन, देश प्रेम से ओत प्रोत है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, सुशील सिंह,उमेश सिंह, अमित शुक्ला,बृजेश त्रिपाठी, लोटा सिंह, संजय वर्मा ,राहुल श्रीवास्तव, रामजन साह, अनूप अरोड़ा ,सी पी भट्ट , विनीत विशाल और संजय सिंह मुख्य भूमिका में हैं। लेखक एस के चौहान हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद हैं। एक्शन प्रदीप खड्का हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एडिटर दीपक जोल और डीओपी प्रमोद पांडेय हैं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago