उप चुनाव मे शिवांचल व विद्यावती देवी के सिर पर बधा जीत का सेहरा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज ब्लाक के दो ग्राम पंचायतो के उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई । ग्राम पंचायत मटिहनवां से आरक्षित सीट पर शिवाचंल व कवल पुर से महिला प्रत्याशी विद्यावती देवी विजयी घोषित हुए। पंचायत उप चुनाव में बृजमनगंज विकास खंड में दो प्रधान पद के लिए मतगणना शुक्रवार को सुबह शुरू हुई।जिसमें कवल पुर ग्राम सभा से विजयी प्रत्याशी विद्यावती देवी ने कुल 1779 मतों में 776 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सबीबुन निशा को 201मतों से हराया। जबकि दूसरे उम्मीदवार लाइबा खातून को 12 मत,रीता देवी को 376 मत मिल सके।वहीं नोटा में 40 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मटिहनवा में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव के दौरान कुल 1753 मत पड़े। जिसमें विजयी प्रत्याशी शिवांचल को 731 मत मिले।वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम अचल को 264 मतों से पराजित किए ।राम अचल को 467 मत प्राप्त हुआ। जबकि अन्य उम्मीदवार दुलारी देवी को 126, हरीराम को 28, पूनम देवी को 342 मत प्राप्त हुए। वोटरों ने नोटा में 59 मत दिए। इस प्रकार शिवांचल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम अचल से 264 मतों से विजई हुए।
उपचुनाव की मतगणना का कार्य सुबह 08 बजे से शुरू हुआ। कुल तीन राउंड की गिनती मतगणना कर्मियों द्वारा की गई। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के साथ अमित कुमार राय उपनिरीक्षक की देखरेख मे सुरक्षा बल की व्यवस्था की गई। विजयी उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी दुर्गेश कुमार यादव द्वारा प्रमाण-पत्र दिया गया। बृजमनगंज ब्लाक पर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसडीएम फरेंदा एवं तहसीलदार सहित बृजमनगंज थाने के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।क्षेत्र की जनता ने विजयी प्रत्याशी प्रधान शिवाचंल के साथ प्रतिनिधि विनोद जायसवाल एवं प्रधान विद्यावती देवी के प्रतिनिधि जनार्दन यादव को फूल-माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए जीत का बधाई दी। प्रतिनिधि विनोद जायसवाल ने क्षेत्र की जनता एवं अपने समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी नहीं आप सबकी जीत है। मैं हमेशा आप सबका ऋणी रहूंगा। ग्राम पंचायत मे जो भी कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें पूर्ण कराना हमारी पहली प्राथमिकता हैं।उन्होंने एडीओ पंचायत गुलाब पाठक सहित समस्त ब्लाक कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्य रूप से समाज सेवी पंकज श्रीवास्तव, बबलू जायसवाल, काजू यादव, नसरुद्दीन सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

4 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

8 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

8 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

9 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

9 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

9 hours ago