शिवमहापुराण से होता है भक्तों का कल्याण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के सोहनाग धाम में चल रहे शिव पुराण कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास ब्रजेश मणि ने बताया कि परमपिता ब्रह्म के कहने पर दक्ष प्रजापति के द्वारा मैथुनी सृष्टि प्रारंभ हुई। जिसमें नारद जी ने दक्ष पुत्रों को संन्यासी बना दिया। क्रोधित होकर दक्ष ने यह श्राप दिया कि हे नारद तुम्हारा पद एक जगह स्थिर नहीं रहेगा, तभी से नारद जी इस सृष्टि में लागातार भ्रमण करते रहते हैं। पुनः ब्रह्म जी के आदेश पर दक्ष के यहाँ साठ कन्याओं का जन्म हुआ।
दक्ष ने अपनी दस कन्याएँ धर्म को दीं, तेरह कन्याएँ कश्यप मुनि को दीं और सत्ताईस कन्याओं का विवाह चन्द्रमा के साथ कर दिया। अंगिरा तथा कृशाश्व को दो – दो कन्याएँ एवं शेष चार कन्याओं का अरिष्टनेमि के साथ ब्याही गईं। दक्ष की सबसे छोटी पुत्री सति जी हुईं जो साक्षात आदिशक्ति जगदंबा ही थी। जन्म के पुर्व ही मईया ने यह शर्त रक्खी कि अगर भूल से भी कन्य का अपमान हुआ तो मै अपने शरीर का परित्याग कर दुँगी।
कालान्तर में माता सति का विवाह भगवान भोले नाथ के साथ हुआ। तथा दक्ष प्रजापति के अपमान पर मइया सति ने योगाग्नि में अपने शरीर का परित्याग किया और दक्ष के अभिमान को नष्ट किया। भगवान भोलेनाथ की कृपा से पुनः दक्ष को जीवनदान मिला और बकरे के मुखवाले स्वरूप से ही शिव स्तुति करके दक्ष ने भगवान की भक्ति को स्वीकार किया।
उक्त अवसर बृजेश कुशवाहा,अजय दूबे वत्स,मनीष मौर्य, रामनयन सिंह,सोनू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

15 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

22 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

30 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

43 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

54 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago