सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर के सोहनाग स्थित परशुराम धाम के प्रांगण में ग्यारह दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन सांसद रविन्दर कुशवाहा ने किया।
कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक आचार्य ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने शिवमहापुराण के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य शिव महापुराण का एक श्लोक भी पढ़ता है वह सभी पाप से मुक्त हो जाता है ।
इस पृथ्वी पर विवाद तभी तक विराजमान है जब तक शिव महापुराण उदय न हो। सभी देवगणों की चर्चा तभी तक है जब तक शिव महापुराण उदय न हो। अनेकों नदियों, अनेकों तीर्थ, अनेकों वेद तभी तक हैं जब तक शिव महापुराण का उदय न हो। क्योंकि जब शिव महापुराण का उदय होता है तब हमारे मन से ये सभी चीजें स्वतः ही विलुप्त हो जाती हैं। उत्कृष्ट और उत्तम भक्ति से ही भगवान के दर्शन संभव हैं ।
कथा के प्रथम दिवस में व्यासपीठ का पूजन सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने किया और मुख्य यजपान के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य अभिमन्यु सिंह, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अजय दूबे वत्स, रामनयन सिंह, धनन्जय चतुर्वेदी, अनिल ठाकुर, अशोक कुशवाहा, मृत्युंजय पांडेय, सत्यप्रकाश पांडेय, सोनू पाण्डेय, धनेश , आदर्श आदि मौजूद रहे ।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…