आई फ्लू में होम्योपैथी दवाएँ कारगर– डा हेमन्त श्रीवास्तव

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। बरसात में होने वाले संक्रमण की वजह से आई फ्लू ने तेज़ी के साथ अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है ,क्या गाँव क्या शहर हर जगह इसका प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है जगह जगह लोग काला चश्मा लगाये नज़र आ रहे हैं , यह संक्रमण ज़्यादातर छुआ -छूत के कारण भी
फैलता है । उक्त बातें ‌‌ डा हेमन्त श्रीवास्तव ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि आंखों में जलन होना ,आँखों का लाल होना ,आँखों से पानी आना ,धुँधला दिखाई देना व आँखों में चुभन इस बीमारी का प्रमुख लक्षण है। आजकल ज़्यादातर यह बीमारी रुपये या सिक्कों को छूने के वजह से भी अपना पांव पसार रहा है।
उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि जब भी रुपये पैसे का लेन-देन करना हो तो अपने हाथों को सेनेटाइजर या साबुन से ज़रूर साफ़ करें ।ज्यादातर यह संक्रमण आँखों से निकलने वाले द्रव्य से फैलता है । अंत में डा हेमन्त ने कहा कि आई फ्लू में होम्योपैथी दवाओं से विशेष लाभ मिलता है और इस संक्रमण से होने वाली लक्षण से यह लाभ पहुँचाता है इस बीमारी में यूफ़्रेशिया, आर्सेनिक , बेलाडोना आदि दवाओं का अहम भूमिका है जिसे प्रशिक्षित होम्योपैथ चिकित्सक के देख- रेख में लेना उचित रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

1 hour ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

2 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

4 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago