शौर्य जागरण यात्रा देवरिया के शक्तिलान पहुँची

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल केंद्र नेतृत्व द्वारा आयोजित शौर्य जागरण यात्रा गोरक्ष प्रांत के मखौड़ा धाम से प्रारंभ होकर देवरिया जिले के रुद्रपुर, गौरी बाजार,बैतालपुर,होते हुए नगर भ्रमण करते हुए शुगर मिल चौराहे की निकट दिव्य शक्तिलान पर पहुंची यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा के साथ चल रहे संतों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत हुआ इसके पश्चात सभा हुई सभा में अतिथियों ने भगवान श्री राम दरबार एवं भारत माता का पूजन अर्चन किया।
सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि यह यात्रा हिंदू समाज एवं युवा शक्ति के शौर्य एवं साहस का जागरण करने हेतु पूरे देश में निकाली जा रही है देश में राष्ट्र विरोधी शक्तियों को विनाश करने के लिए एवं देश धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए बजरंग दल कृत संकल्पित है धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद, घुसपैठ, गौ हत्या, जैसी गतिविधिया देश में सक्रिय हैं जातिवाद का जहर फैलाकर देश तोड़ने का खड्यंत्र चल रहा है जिसको हिंदू युवा एवं हिंदू समाज सफल नहीं होने देगा युवाओं को हमारे पूर्वजों महापुरुषों के शौर्य पराक्रम को इतिहास के पन्नों से जानकारी नहीं दी गई, हम शौर्य जागरण यात्रा के माध्यम से युवा शक्ति को जागृत कर उन्हें उनके पूर्वजों की शौर्य यात्रा से अवगत कराना है
प्रांत संयोजक बजरंग दल पूर्णेन्दु कुमार ने शौर्य यात्रा की भूमिका की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी लाल अग्रवाल ने किया संचालन जिला मंत्री राम सिंह ने किया।
आशीर्वचन स्वामी अचयुदानंद सरस्वती एवं मोहिनी बाबा के द्वारा किया गया।
सभा में मुख्य रूप से प्रांत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, विभाग अध्यक्ष भरतअग्रवाल, जिला अध्यक्ष उपेंद्र शाही, प्रांत मंत्री नागेंद्र, दुर्गेश प्रताप राव,जयशिव मिश्र, डी के सिंह, वीरेंद्र,उपेंद्रनाथ त्रिपाठी,मंजू उपाध्याय,मीरा माणी पूनम सिंह, विष्णु गोयल बंसराज पांडे, तारकेश्वर शाही,राजेश बरनवाल,राधेश्याम,धर्मराज पांडे,अवध किशोर त्रिपाठी, आनंद अग्रवाल,भागवत यादव,पवन जायसवाल,विकास यादव प्रमोद जायसवाल, शिवम उपाध्याय, गौरव, प्रभात, डॉ अजय मणि आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

15 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

15 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago