विश्व वृद्ध दिवस के अवसर सम्मानित किये गये शतकवीर मतदाता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर तहसील सभागार सदर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान,जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच अन्तर्गत मतदेय स्थल 179- जूनियर हाईस्कूल छावनी सरकार के 101 वर्षीय मतदाता दयाराम, मतदेय स्थल 275-जू.हा.स्कूल वीरपुर की 101 वर्षीय मतदाता रामकली व मतदेय स्थल 410- जूनियर हाईस्कूल रत्तापुर की 101 वर्षीय मतदाता रामरानी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा अन्तर्गत मतदेय स्थल 189-जू.हा.स्कूल महरथा के 101 वर्षीय मतदाता जब्बार व 242-प्रा.वि. कटेलिया भूपसिंह की 100 वर्षीय मतदाता रसूला को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया तथा वृद्धजन से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुज़ुर्ग मतदाताओं के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र की आन-बान-शान मतदाता हैं, डीएम ने कहा कि हमारे बुज़ुर्ग मतदाता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं,डीएम ने बुजुर्ग मतदाताओं का आहवान किया कि लोगों विशेषकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।
डीएम ने कहा कि मतदेय स्थल तक आकर मतदान करने में असमर्थ बुज़ुर्ग मतदाताओं को घर पर वोट देने की सुविधा प्रदान की जा रही है, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के पीछे मंशा यही हैं कि शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी डॉ. पूजा यादव, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, तहसीलदार अभय राज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी तथा बुज़ुर्ग मतदाताओं के परिजन, राजस्व कर्मी व बूथ लेबिल अधिकारी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

6 minutes ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

26 minutes ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

27 minutes ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

28 minutes ago

मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर गिरफ्तार, अर्टिगा कार बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…

32 minutes ago

मूलांक अनुसार आज का राशिफल, शुभ अंक और लकी कलर जानें

जन्मतिथि के आधार पर मूलांक और भाग्यांक निकालकर व्यक्ति के स्वभाव, अवसर और चुनौतियों का…

32 minutes ago