सपा की मासिक बैठक में भाजपा की नीतियों पर तीखा हमलावोटर सूची पर सतर्क रहने और 2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय सपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिकंदरपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी ने भाजपा की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की “विभाजनकारी और अलोकतांत्रिक नीतियों” से सतर्क रहने की अपील की।

विधायक रिज़वी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA वर्ग) के वोट हटवाकर उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से हाशिए पर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों को दूर-दराज स्थानों पर स्थानांतरित कर गरीब और वंचित तबकों को मतदान और शिक्षा जैसे अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी अनियमितता की जानकारी तत्काल पार्टी पदाधिकारियों को दें। साथ ही उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक की अध्यक्षता राम जी यादव ने की, जबकि संचालन बीर बहादुर वर्मा ने किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी डॉ. प्रमोद यादव सहित अनेक सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी चर्चा की गई।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

8 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

8 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

8 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

8 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

9 hours ago