शक्ति रसोई का हुआ शुभारम्भ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन के लिए आई०सी०आई०सी०आई फाउण्डेशन के सहयोग से जनपद देवरिया के कलेक्ट्रेट परिसर में शक्ति रसोई की स्थापना की गयी है। शक्ति रसोई का शुभारम्भ जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अल्का सिंह के द्वारा किया गया।


जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण में 15 जिलो में 25 शक्ति रसोई का शुभारम्भ किया गया है। शक्ति रसोई का संचालन किये जाने के लिए उज्जवल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया गया है। शक्ति रसोई में कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को संचालन हेतु व्यवहार कुशलता, संचार, लेखा-जोखा एवं बिजनेस प्लान आदि का प्रशिक्षण आई०सी०आई०सी०आई० फाउण्डेशन द्वारा किया गया है। शक्ति रसोई की स्थापना कलेक्ट्रेट परिसर में हो जाने से सभी अगन्तुको को साफ-सुथरा नाश्ता एवं भोजन मिलेगा।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / परियोजना निदेशक डूडा देवरिया गौरव श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी शान्तनु श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवरिया, अंकिता शुक्ला, जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा देवरिया के शहर मिशन प्रबन्धक, अनूप चन्द्र शुक्ला एवं समस्त स्टाफ तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

20 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

22 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago