कार के आमने सामने की टक्कर में कई लोग बुरी तरह से घायल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहाँ बाजार के पास स्थित, सनशाइन डिग्री कॉलेज के सामने वृहस्पतिवार को प्रातः काल 4:00 बजे भोर में आजमगढ़ बिलरियागंज रोड पर, दो मारुति कार के आमने सामने भिड़ंत होने पर कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया,जिसमें 2 लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव निवासी चंदन शर्मा पुत्र रमेश शर्मा अपने साथी रजनीश विश्वकर्मा, निवासी गद्दोपुर बिलरियागंज के साथ कहीं से जागरण का प्रोग्राम करके मारुति कार द्वारा आजमगढ़ से बिलरियागंज आ रहे थे, जैसे ही जैगहां बाजार के पास पहुंचे हैं बिलरियागंज की तरफ से आरही दूसरी मारुति कार इतनी जोर से टक्कर मारी कि, चंदन शर्मा की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मौके पर ही खड़ी हो गयी, जिसमें बैठे चंदन शर्मा आदि और दूसरी कार में बैठे लोग घायल होकर दर्द से चिल्लाने लगे। शोर गुल सुनकर भोर मे टहलने वाले मौके पर पहुँचे और कार में फसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भेजा।
लेकिन समाचार लिखे जाने तक दूसरी कार में बैठे घायलों का पता नहीं चल पाया उधर जैसे ही बिलरियागंज के पुलिस को घटना की सूचना मिली मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष बिलरियागंज ब्रह्मदेव पाण्डेय ने दो जेसीबी लगाकर दोनों कारों को कब्जे में लेकर, थाना पर लाकर खड़ा कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पार्टी की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

35 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

4 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago