शिवाजी डिफेंस एकेडमी सलेमपुर के सात युवाओं का सेना में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
सलेमपुर क्षेत्र के चाँदपलिया गांव में स्थित शिवाजी डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त सात युवाओं का भारतीय सेना में अग्निवीर पद के लिए चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सफलता न केवल चयनित युवाओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्था द्वारा दिए जा रहे अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की भी पहचान है।
सेना में चयनित होने वाले युवाओं में हरिओम पांडेय (ज्ञानछपरा), रानिल गोंड़, संदीप यादव, रितेश सिंह, राजेश यादव (कसिली), राकेश गोंड़ तथा हिमांशु गुप्ता शामिल हैं। इन सभी युवाओं ने कठिन शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा और अन्य चयन प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार कर यह उपलब्धि हासिल की है।
छात्रों के चयन की सूचना मिलते ही शिवाजी डिफेंस एकेडमी परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक गजेन्द्र द्विवेदी (सीआरपीएफ कमांडेंट) एवं संस्था के संरक्षक राजेन्द्र मिश्र (सेवानिवृत्त कर्मी, इंडियन इंटेलिजेंस ब्यूरो) ने चयनित छात्रों को मिठाई खिलाकर, माल्यार्पण कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश सेवा का अवसर हर किसी को नहीं मिलता और यह चयन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ राष्ट्र के लिए भी गर्व की बात है।
कार्यक्रम में छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक जितेंद्र राजभर ‘गुरुदेव’ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षकों के समर्पण और अनुशासनपूर्ण मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंगद यादव, पूर्व ग्राम प्रधान गुलाब गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य गोरखनाथ द्विवेदी, प्रधानाचार्य जी.एम. एकेडमी सलेमपुर मोहन द्विवेदी, गणेश दुबे, शशिकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

9,799 पदों पर नियुक्ति का इंतजार! तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे परिचारी अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव जैसे हालात

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…

6 hours ago

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

7 hours ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

7 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

7 hours ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

10 hours ago