गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर तथा दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएँ विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला एवं राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 3 फरवरी 2026, मंगलवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में होगा। राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर विपुला दुबे (सेवानिवृत्त), पूर्व विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगी। वे प्राचीन भारतीय अभिलेखों और मुद्राओं की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्ता पर व्याख्यान देंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राजवंत राव, प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा की जाएगी। कार्यशाला के संयोजक प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग हैं, जबकि सह संयोजक के रूप में डॉ. यशवंत सिंह राठौर, उप निदेशक, राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की भूमिका रहेगी।
आयोजकों के अनुसार प्रथम दिवस के अतिरिक्त शेष दिवसों में 4 से 9 फरवरी 2026 तक कार्यशाला के सत्र यशोधरा सभागार, राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में अपराह्न 12:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला के दौरान अभिलेख शास्त्र, मुद्राशास्त्र, प्राचीन लिपियाँ, सिक्कों का अध्ययन एवं संरक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की राह की मजबूत, क्षेत्र में खुशी की लहर…
एक लाख सवर्णों का हस्ताक्षर मांग पत्र सौपेगा ब्राह्मण महासभा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को बरहज…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जाने…
शिशुपन, बचपन, यौवन बीत गया,चौथा पन भी अब मेरा बीत रहा है,जीवन एक एक पल…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बिङहरा गांव के सामने मंगलवार…
पति-पत्नी और ससुर गिरफ्तार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में लव…