नर सेवा ही असल में नारायण सेवा: नरेन्द्र मिश्र

कम्बल वितरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बशिष्ठ नारायण सुमित्रा देवी सेवा संस्थान योगा केन्द्र के तत्वाधान में ग्राम पुरैना शुक्ल में रविवार को कंबल वितरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग, वृद्ध व जरूरतमंद 60 लोगों को कम्बल वितरित किया गया एवं 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई । इस दौरान मुख्यातिथि भाजपा नेता नरेन्द्र मिश्र पप्पू ने कहा कि नर सेवा ही असल में नारायण सेवा है, हर इंसान जो संभव हो सके जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। पूर्व चेयरमैन उमाशंकर सिंह, भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा व जितेन्द्र भारत ने कहा कि सरकार आमजन के हित व जरूरत को लेकर प्रतिबद्ध है फिर भी स्वयं सेवी संस्थाओं और समाज सेवियों को लोगों सुख दुःख का सहभागी बनना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि पाण्डेय व संचालन सुनील चतुर्वेदी ने किया। आगंतुकों का कार्यक्रम के संयोजक रामकृपाल शुक्ला ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संजय पासवान, प्रमोद मिश्रा, विश्राम तिवारी, पकज सिंह, पप्पू मिश्रा, रमेश चन्द्र शुक्ल, निलकान्त शुक्ल, गुडडू शुक्ल, नगीना शुक्ल, केशवानन्द शुक्ल,गणेश, माता दीन, लक्ष्मी नारायण यादव, शिवदास यादव, सोभा यादव, आकाश, अखलेश, मन्टू, नित्यानंद शुक्ल, बब्लू शुक्ल, कवलू यादव, नेहा पाण्डेय, अदित्य पाठक, बन्टी, प्लक, काजल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: ओम बिरला

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…

44 minutes ago

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा उग्रसेन सेतु-विजय रावत

जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…

3 hours ago

गढ़िया रंगीन थाने की भूमि 5 लाख रुपये में नीलाम रामासरे ने लगाई सबसे ऊंची बोली

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…

3 hours ago

मृदा जांच से श्रीअन्न तक, कृषि छात्रों ने प्रयोगशाला और संग्रहालय में सीखा तकनीक का महत्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…

4 hours ago

जनगणना-2027 के लिए 550 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…

4 hours ago

जन्मजात मूक-बधिर बच्चों की सर्जरी के लिए छह लाख रुपये की मदद

पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…

4 hours ago