सलेमपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप, दो अलग-अलग शिकायतें प्रशासन तक पहुंचीं

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।

विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र में पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्राम कस्बा सलेमपुर और ग्राम जमुआ नम्बर–02 से जुड़ी दो अलग-अलग शिकायतों ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। दोनों ही मामलों में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य सरकारी कार्यों के लिए अवैध धनराशि मांगने के आरोप लगाए गए हैं।
ग्राम कस्बा सलेमपुर के समाजसेवक मो. शादिक अली ने ग्राम सचिव त्रिलोकी नाथ शाह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी सलेमपुर को शपथ पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम सचिव द्वारा जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य कार्यों के निस्तारण के लिए 10 हजार से 18 हजार रुपये तक की मांग की गई। उन्होंने दावा किया है कि रिश्वत मांगने से संबंधित साक्ष्य उनके मोबाइल फोन में सुरक्षित हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है। मो. शादिक अली ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा जांच अवधि में ग्राम सचिव के निलंबन की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर विकास खंड सलेमपुर के ग्राम जमुआ नम्बर–02 के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य राज कीर्ति पर अवैधानिक धनउगाही और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने दिनांक 22 दिसंबर 2025 को नायब तहसीलदार सलेमपुर गोपाल जी को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए तीन हजार रुपये, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दो हजार रुपये, परिवार रजिस्टर की नकल के लिए पांच सौ रुपये और परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए प्रति नाम सौ रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा सरकारी आवास दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जो लोग पैसे नहीं देते, उनके प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट जानबूझकर दो से तीन महीने तक लंबित रखी जाती है। साथ ही झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है और यह कहा जाता है कि वसूली गई रकम ऊपर तक अधिकारियों को देनी पड़ती है। इन आरोपों से गांव में आक्रोश का माहौल है और पंचायत व्यवस्था की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत पत्र पर ऊषा देवी, इरसाद, शहजाद, निजामुद्दीन, आरिफ, राजेश, अला गंगान, तारिक अहमद और रामधन सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
दोनों ही मामलों के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और जांच के बाद दोषियों पर कितनी सख्ती बरती जाती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

देवरिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के वरिष्ठ नेता और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व…

24 minutes ago

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

5 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

12 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

13 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

13 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

14 hours ago